पत्थर पर लिखा श्रीराम...पानी में फेंक दिया, फिर जो हुआ वह कलयुग में संभव नहीं...देखिए वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 03:23 PM (IST)

Viral Video: रामायण में देखा होगा, पढ़ा होगा या सुना होगा कि हिंदू धर्म में जब भगवान राम को लंका जाना था तो वे पत्थर का पुल बनाकर सीता की तलाश में गए थे। पुल बनाने के दौरान हर पत्थर पर प्रभु राम का नाम लिखा गया और इसे पानी फेंका गया। पत्थर चमत्कारिक रूप से पानी डूबा नहीं बल्कि तैरने लगा।इस तरह हर पत्थर पर भगवान का नाम लिखकर लंका तक जाने का रास्ता बनाया गया।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि त्रेतायुग में नहीं बल्कि कलयुक अगर ऐसा होता है कैसा लगेगा देख के।  अब इसी कल्पना को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे बजरंगबली की फौज पत्थर पर राम का नाम लिखती है और इसे समुद्र में फेंकती है। पत्थर समुद्र में गिरते ही डूबता है और चमत्कारिक रूप से पानी पर तैरने लगता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Anmol Bohra (@anmolbohraa)

AI जनरेटेड वीडियो
इंटस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को देखकर लगता है कि इसे एआई से बनाया गया है। मगर इसे देखना वाकई खूबसूरत लगता है।  कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बंदर श्रीराम लिखा हुआ पत्थर पानी में फेंकता है और ये तैरने लगता है. फ्रेम में भगवान राम और लक्ष्मण भी नजर आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

static