श्रीकांत शर्मा का मायावती पर निशाना, कहा- चीनी मिलों की बिक्री का सच CBI जांच से आएगा सामने

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 02:19 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार के समय उत्तर प्रदेश में 21 चीनी मिलों की ‘‘औने पौने दाम ’’ पर बिक्री की सीबीआई जांच से सच सामने आएगा। जिससे बसपा तथा सपा के बीच ‘‘भ्रष्टाचार के समझौते’’ का भंडाफोड़ होगा।     

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार (2007 से 2012) के दौरान जब मायावती मुख्यमंत्री थीं तो 21 चीनी मिलें औने पौने दामों पर बेची गईं। कुछ ऐसी चीनी मिलें भी बेची गईं जहां काम जारी था। यह किसानों तथा राज्य की जनता के साथ धोखा है। इसके बाद सपा सत्ता में आई लेकिन अखिलेश यादव सरकार ने भी भ्रष्टाचार के इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

शर्मा ने कहा कि दरअसल , सपा और बसपा के बीच भ्रष्टाचार के मामले में एक समझौता है। उन्होंने कांग्रेस और रालोद पर ‘‘मूक दर्शक’’ बने होने का आरोप भी लगाया।        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static