UP में फेरबदल, तीन IPS अफसरों के किए गए तबादले

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 10:51 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक मनोज कुमार सोनकर को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अनुराग आर्य का स्थान लेंगे जिन्हें इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा गया है।

गत 16 अगस्त को प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किए गए संजीव त्यागी का तबादला निरस्त कर उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static