सीतापुरः AAP में शामिल हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 08:12 AM (IST)

सीतापुरः  उत्तर प्रदेश में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के किसान यूनियन मोर्चा के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। आप प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विकास नीतियों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस व अन्य दलों से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में रमाकान्त तिवारी के पुत्र विवेक तिवारी ने अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।      

सीतापुर विधानसभा के रहने वाले विवेक तिवारी सीतापुर राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में किसान यूनियन मोर्चा के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी सीतापुर में कार्यरत है। विवेक तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम करके आम आदमी जीवन बेहतर किया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने जिससे यहा के लोगों को दिल्ली की तरह सुविधा मिल सके। इसी उम्मीद के साथ आज मैं और मेरे कई साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static