बड़ी खबर: यमुना Expressway पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 5 दर्जन लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 11:46 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा करीब पांच दर्जन लोग घायल हो हए। घायलों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर दरभंगा से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस महावन के किशनपुर-अलीपुर गांव के बीच ‘एक्सल' टूट जाने से बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मृत्यु हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस बस में 95 लोग थे। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे जाम हो गया और दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटवाकर मार्ग चालू कराया गया। दुर्घटना में घायल दरभंगा निवासी चांद की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बस चालक और दोनों क्लीनर फरार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static