डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा पर साधा निशाना- किसान आन्दोलन के नाम पर पार्टियां कर रही राजनीति

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 08:06 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  बसपा महासचिव के प्रबुद्ध सम्मेलन के नकल वाले बयान पर कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन क्या होता है उन्हें  पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा कांग्रेस प्रबुद्ध सम्मेलन का मतलब नहीं समझते है।  एक जाति के लोगों का प्रबुद्ध सम्मेलन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रबुद्ध सम्मेलन में सभी वर्ग के प्रबुद्ध लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने  किसान महापंचायत के सवाल पर कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अब खुद को किसान बता रहे हैं। जबकि उन्हें जनता की अदालत में जाना चाहिए कि आने वाले 2022 विधान सभा चुनाव में इसका फैसला सुनाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन का नाटक करके भी वह 2022 में चुनाव नहीं जीत पाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। विरोधियों को  शाहीन बाग का नाटक, खुद को किसान बताने से कुछ भी होने वाला नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू की समस्या है। उसके लिए सरकार ने उच्यस्तर की कमेटी बना दी है। जल्द ही इस बीमारी पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कानपुर में 200 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण किया साथ ही 300 करोड़ की नई योजनाओं की घोषणा भी की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static