सपा महिला सभा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई लोगों के फूटे सिर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 04:12 PM (IST)

लखनऊः विधानसभा के सामने आज समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ता महंगाई, बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ धरना देने पहुंची। यहां उन्होंने उक्त मुद्दे को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं जब भीड़ हद से ज्यादा बढ़ने लगी और बात पुलिस के कण्ट्रोल से बाहर हो गई तो पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने उन्‍हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।
PunjabKesari
बता दें कि ये सभी महिला कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाने का पूरा प्रयास कर रही थी लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुईं। इसी दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में जोरदार युद्ध छिड़ गया और इसके बाद यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब पुलिस भीड़ पर काबू नहीं पा सकी तो लाठियां बरसाना शुरू कर दिया जिससे कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
PunjabKesari
कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद हुए लाठीचार्ज में कई लोग के सिर फूट गए। जबकि दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमार्ग पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। लाठी चार्ज से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल भी रहा। हंगामे और लाठीचार्ज के चलते हजरतगंज में यातायात भी प्रभावित हुआ। घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static