यूपी उपचुनावः चाहकर भी आजम का किला ढहा नहीं पाई बीजेपी

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 02:23 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। शुरुआती रुझानों में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा 7635 वोटों से बढ़त बना चुकीं थीं जाे अंततः कायम रही। बीजेपी चाहकर भी उन्हें हरा नहीं पाई। तंजीन फातिमा, आजम का गढ़ बचाने में कामयाब रहीं। 


PunjabKesari
11 विधानसभा सीटों में से सबसे दिलचस्प मुकाबला रामपुर सीट पर माना जा रहा है। यहां सपा सांसद आजम खान की साख दांव पर लगी हुई है। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां आजम रिकॉर्ड 9 बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस साल वह सांसद बन गए। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस सीट से आजम की पत्नी तंजीन फातिमा को सपा प्रत्याशी बनाया है।
PunjabKesari
बता दें कि, प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसदी वोट पड़े थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static