सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मेदांता में निधन, सैफई में कल होगा अंतिम संस्कार पढ़ें, आज की टॉप 10 खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 07:29 AM (IST)

गुरुग्रामः सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 8ः16 मिनट पर अंतिम सांस ली है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़े और किडनी उनका साथ नहीं दे रहे थी। जिसके चलते आज उनकी निधन हो गई है। उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था और 1 अक्टूबर की रात को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। यहां पर एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। 

Mulayam Singh Yadav: नेताजी का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया, सैफई में होगा अंतिम संस्कार
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है, वह 82 वर्ष के थे। बता दें कि नेताजी का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया।

CM योगी पहुंचे सैफई, नेताजी' को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: भारतीय राजनीति में जमीनी नेताओं में शुमार ‘धरतीपुत्र' और ‘नेताजी' का उपनाम पाने वाले मुलायम सिंह यादव का निधन मेदांता के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।

मुलायम का जाना राजनीति व समाज की बड़ी क्षति: बृजेश पाठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

'नेता जी' के मशहूर किस्से...जब मुलायम ने मंच पर ही इंस्पेक्टर को उठाकर पटक दिया था
इटावाः भारतीय राजनीति में जमीनी नेताओं में शुमार मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच नहीं रहे हैं। पूरे यूपी में शोक की लहर है। कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।

Mulayam Singh Yadav Death: वही शहर है और वही अस्पताल है... पत्नी की निधन के 93 दिन बाद नेताजी ने भी ली अंतिम सांस
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है, वह 82 वर्ष के थे।  खास बात यह है कि यह वही शहर है और वही अस्पताल है, जहां आज से ठीक 93 दिन पहले मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता ने भी अपनी आखिरी सांस ली थी।

PHOTOS: आसान नहीं था पहलवानी, शिक्षक फिर राजनीति में उतरने का सफर, मुलायम ने साइकिल से ही किया चुनाव प्रचार
लखनऊ: भारतीय राजनीति में जमीनी नेताओं में शुमार मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच नहीं रहे हैं। पूरे यूपी में शोक की लहर है। कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। 

नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, पैतृक आवास पहुंचा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

स्थानीय निकाय चुनाव में मुसलमानों को भी टिकट देगी भाजपा’,  मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान
बलिया: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज के लोगों को भी टिकट देगी।

यूपी ATS की बड़ी कामयाबी:  AQIS और JMB के 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया, गजवा-ए-हिंद का सपना दिखा लोगों को करते थे भर्ती
लखनऊ: यूपी ATS ने सोमवार को भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी आतंकी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट या अल कायदा बर्र-ए-सगीर और जमात-उल-मुजाहिदीन से जुड़े है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static