'घूरता और गंदे-गंदे अश्लील इशारे करता है...' पुलिस कार्यालय में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 01:28 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला सिपाही के साथ पुलिस कार्यालय में ही छेड़छाड़ की गई है। छेड़खानी का आरोप पुलिस कार्यालय में काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर लगा है। महिला सिपाही ने उस आरोपी के खिलाफ थाने में गंभीर धाराओं के साथ मामला दर्ज कराया। पुलिस सिपाही के साथ ही छेड़खानी के मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi ने दी पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएं, कहा- 'इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है'

यह पूरी घटना महोबा कोतवाली का है। यहां पर एक महिला सिपाही कार्यालय के महिला सहायता प्रकोष्ठ में में तैनात है। इस महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला सिपाही ने इस छेड़खानी का आरोप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में पुलिस कार्यालय के महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात है। इसी कार्यालय में नियुक्त रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष कुमार द्वारा आते-जाते गलत उसका नीयत से पीछा किया जाता है। इतना ही नहीं सुभाष कार्यालय में लगातार उसे घूरता है और गंदे-गंदे अश्लील इशारे करता है।

यह भी पढ़ेंः CAA लागू होने से पहले ही लखनऊ में 400 शरणार्थियों को मिल चुकी नागरिकता, लंबित मामलों को भी जल्द मिलेगी हरी झंडी

पीड़ित महिला सिपाही ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर भी अशोभनीय और आपत्तिजनक बातें कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही कार्यालय में भी अन्य कर्मचारियों के बीच आपत्तिजनक, झूठी, गलत अफवाहों को फैलाकर उसे बदनाम कर रहा है। उसकी इन हरकतों से वह परेशान हो गई थी। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 354-घ सहित धमकाने की धारा 504, 506 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static