साली को वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र करता था जीजा; पत्नी पहुंची थाने, बोलीं- 'बहन पर गंदी नजर रखता था पति...'

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 03:21 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  यहां पर एक जीजा अपनी साली को वश में करने के लिए आधी रात को अपने घर में तंत्र-मंत्र करता था। इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। युवक पर यह आरोप उसकी पत्नी ने लगाए है। वो अपने पति की मारपीट से तंग आकर थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

महिला ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति की सारी करतूत बताई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी बहन को अपने वश में करना चाहता है। उसकी बहन की शादी पति के छोटे भाई से हुई है। महिला ने बताया कि उसका पति रात 12ः00 बजे घर में तंत्र-मंत्र क्रिया शुरू कर देता है। रात 2 बजे तंत्र मंत्र, टोना-टोटका करने के बाद वो उसके साथ मारपीट भी करता है। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, सदर थाने की रहने वाली महिला की शादी जगदीशपुरा के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों की शादी साल 2013 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक बेटा 7 साल का तो दूसरा 9 साल का है। शादी के 4 साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2017 के बाद अचानक पति पर तांत्रिक विद्या का भूत सवार हो गया जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा। युवक अपनी साली को रिझाने के लिए तंत्र-मंत्र करने लगा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े होने शुरू हो गए। पत्नी के रोकने पर उसका पति उससे मारपीट करता था।  

'बहन पर गंदी नजर रखता था पति'
महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी बहन पर गंदी नजर रखता था। पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसकी बहन से अवैध संबंध बना लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। युवक ने पत्नी से मारपीट करने की बात से इनकार किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इस शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static