Ghosi By Poll Results: 15वें चरण में भाजपा की पकड़ से दूर निकले सुधाकर, दारा सिंह से 20715 वोट से आगे

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 01:59 PM (IST)

Ghosi By Poll Results: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव पर हुए चुनाव का आज परिणाम आएगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों को लेकर रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। यह मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में हो रही है। मतगणना को लेकर भारी संख्या में फोर्स बल तैनात किया गया है। जिसमें तीन कंपनी पीएसी और तीन कंपनी पैरामिलिट्री, एक अपर पुलिस अधीक्षक तीन सीओ और करीब एक दर्जन से अधिक दरोगाहों की ड्यूटी लगाई गई।

रुझान में बड़ा उलटफेर
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। 15वें चरण में सपा के सुधाकर सिंह भाजपा से लगातार आगे निकलते हुए दिखाई दे रहें है अब वह दारा सिंह से 20715 वोट से आगे चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static