अंधविश्वास: कब्र से निकालकर मृत बच्चे को जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक समेत 12 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 05:02 PM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के द्वारा एक 9 वर्षीय मृत बच्चे को जिन्दा करने का दवा किया है। अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर पीड़ित परिजन तांत्रिक के झांसे में आ गए। एक महिला को निर्वस्त्र कर कब्रिस्तान से शव को निकाल कर घर लाया गया और तत्र मंत्र किया गया। बावजूद भी बच्चा जिन्दा नहीं हुआ। जिससे नाराज परिजनों की तांत्रिक से मारपीट हो गई। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि मामला महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का है जहां पर एक 9 वर्षीय बच्चे की बुखार से मृत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार परिजनों ने बच्चे को दफन कर दिया था। परंतु इसी बीच एक महिला पीड़ित के घर पहुंची और बच्चे को तंत्र-मंत्र में मारने का दावा किया और उनसे पुनः जिंदा करने की बात करने लगी। पीड़ित उसके चक्कर में आ गए और शव को कब्र से निकाला कर घर ले आए। फिर घर में लगभग 5 दिन तक  तक तंत्र-मंत्र पूजा पाठ की गई उसके बाद भी बच्चा जीवित नहीं हुआ। मामले की जानकारी पड़ोसियों की लग गई। नाराज लोगों ने तांत्रिक को नंगा कर जमकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static