संदिग्धः DLF मॉल के छत पर कर्मचारी का मिला शव

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 05:59 PM (IST)

नोएडाः दिल्ली NCR के सबसे चर्चित नोएडा सेक्टर 18 में स्थित DLF मॉल के छत पर एक शव पाया गया। शव संदिग्ध परिस्थिति में छत पर पड़ा मिला। जिससे उस वक्त मामला सनसनी से भर गया। शव की पहचान DLF मॉल के कर्मचारी के रुप में की गई है।

बताते चलें कि दोपहर करीब 10:30 बजे मॉल के कर्मचारी भुवन चंद्र का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने पर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि मॉल के छत पर लाश मिलने की खबर पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में मृतक भुवनचंद्र के सिर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पंहुच गई। जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static