तांत्रिक बना हैवान! इलाज कराने पहुंची बीमार महिला से ढोंगी ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 10:26 AM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मंडी थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक द्वारा बीमारी ठीक करने के नाम पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र में एक महिला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। दवा लेने पर भी जब उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई तो वह अपने इलाज के लिये एक तांत्रिक के पास गई। कुमार ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के हवाले से बताया कि उक्त तांत्रिक ने बहाने से बीमार महिला से दुष्कर्म किया।

महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर पति के साथ थाने पहुंचकर उक्त तांत्रिक के विरुद्ध तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static