मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन; बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह, देखें लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें...

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 02:14 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। मतदाता उत्साह के साथ मतदान कर रहे है। पहली बार वोट डालने को लेकर युवा भी काफी उत्साहित है। वहीं. बुजुर्ग भी अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसी बीच पीलीभीत-बहेड़ी में  शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। देखिए कुछ खूबसूरत तस्वीरें...

PunjabKesari
बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या। दुल्हन ने मतदान किया और सभी को मतदान करने की अपील की।

PunjabKesari
लोक काफी उत्साह के साथ मतदान कर रहे है। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं। पीलीभीत में बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह है।

PunjabKesari
मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोट डाला। पीलीभीत में 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। वहीं, पीलीभीत के मतदान केंद्र पकड़िया नौगंवा पर बुजुर्ग रामप्रसाद अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्हें देखकर युवा भी मतदान करने को लेकर उत्साहित हुए।

यह भी पढ़ेंः 'शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है...' अमरोहा में PM Modi ने की Mohammed Shami की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमरोहा के गजरौला में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की तारीफ की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, पीएम मोदी ने अमरोहा के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। 

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static