10 वर्ष की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंतः दंपत्ति ने जहर खाकर दी जान, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 10:15 PM (IST)

झांसीः 10 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। मोबाइल की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। जिसके बाद शुक्रवार की रात एक बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद पत्नी ने जहर पी लिया। वहीं शनिवार सुबह मौत होने पर पति ने भी जहर खाकर जान दे दी।  

PunjabKesari

मामला झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा कॉलोनी का है। परिजनों की मानें तो अरविंद रायकवार के बड़े भाई की शादी डबरा के गांव हरिपुरा में हुई थी। उनकी साली राजेंद्री से अरविंद की दोस्ती हो गई थी। दोनों की काफी समय तक दोस्ती रही। वह लव-मैरिज करना चाहते थे। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने साल 2012 में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद दोनों बहुत खुश थे। इस बीच उनके एक बेटा और एक बेटी हुई। शुक्रवार रात दोनों बड़ागांव स्थित अपने मामा के बेटे की बर्थ-डे पार्टी से बच्चों के साथ घर लौटे थे। पार्टी से लौटने के बाद दोनों में फिर से फोन को लेकर झगड़ा होने लगा। राजेंद्री ने गुस्से में आकर जहर गटक लिया।

PunjabKesari

अरविंद उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शव लेकर अरविंद घर पहुंचा और सुबह उसने भी वही जहर पी लिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे भी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। दंपति के एक बेटी (9) और एक बेटा (7) हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static