11 साल बाद दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय, दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 07:41 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अनुसूचित जाति की एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के 11 साल पुराने मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनायी है।  स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों आलम पुत्र रसीद और शमशाद पुत्र शब्बीर को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 1.06 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि इस मामले में अदालत का 11 साल बाद फैसला आया है। इस मामले में सात फरवरी 2013 को पीड़तिा के परिजनों ने जिले के अंबेहटा पीर निवासी इन दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोटर् दर्ज कराई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static