मातम में बदली शादी की खुशियां; बारात से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 02:36 PM (IST)

Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह हादसा नगीना देहात थाना क्षेत्र के पास हुआ। यहां पर बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह, 22 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र अमर सिंह कश्यप और 18 वर्षीय वंश पुत्र नरपल सिंह शुक्रवार की शाम नगीना निवासी अपने परिचित के शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। नगीना से बारात नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जानेकपुर गई थी। तीनों युवक भी बारात में शामिल होने गए थे वहां से देर रात वापस लौटते से समय नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी की नहर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

PunjabKesari
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी नगीना ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए नगीना से बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया और वहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में वंश की भी मौत हो गई। तीनों युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः 29 अप्रैल को आगरा आएंगे Akhilesh Yadav; करेंगे चुनावी रैली को संबोधित, राहुल और प्रियंका गांधी भी हो सकते हैं शामिल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। 29 अप्रैल को सपा प्रमुख आगरा आएंगे। यहां पर वह आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते है। अखिलेश इस रैली में जनसभा को संबोधित करेंगे और सपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static