शराब के नशे में सो जाता था पति... फिर देवर उठाता था फायदा, नवविवाहिता का दर्द सुनकर पुलिस भी रह गई दंग!
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 12:38 PM (IST)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नवविवाहिता ने अपने साथ हो रहे जुर्म का जब खुलासा किया तो पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया। यहां घटना रिश्ते को और मानवता को कलंकित कर दिया है। दरअसल, एक नवविवाहित महिला का आरोप है कि उसका पति को शराब पीकर इधर-उधर सो जाते देखा। इस मौके पर फायदा उठा का उसका देवर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाता है।
दूध में मिलाकर देता था नशे की गोलियां
विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर उसे दूध में नशे की गोलियां मिलाकर एक दिया जिसे वह पी कर सो गई उसके बाद देवर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। जब उसे होश आया तो इसकी शिकायत परिजनों और पति से की लेकिन उसकी कोई भी नहीं सुना जबकि उसे ही चुप रहने की सलाह देने लेगे।
ससुराल वाले देवर का देते हैं साथ- महिला का आरोप
महिला के मुताबिक विरोध करने के बाद आरोपी देवर का ही पूरा परिवार साथ देते हैं। जिससे आहत होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने शादी के तुरंत बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पहले उसे घर से निकल जाने पर मजबूर करने की कोशिश की गई। जब वह घर छोड़कर नहीं गई तो पति की गैरमौजूदगी में देवर दूध में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इसमें ससुराल के अन्य लोग भी उसका साथ देते थे।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखनाथ सर्किल के सीओ ने बताया घटना, गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र की है। महिला का आरोप है कि वह उसने अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत कई बार अपने पति से की लेकिन हर बार उसे मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। नवविवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच शुरू
पुलिस सूत्रों ने बताया महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पी कर सो जाता है। फिर देवर ने दूध में नशे की दवा पिलाकर उसके साथ संबंध बनाया। फिर तो यह सिलसिला सा चल पड़ा। देवर उसके साथ रात-रात भर रेप करता था। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

