दारोगा की सरेआम पिटाई; आरोपियों ने SI और उसके साथी को जमकर पीटा, सर्विस रिवॉल्वर छीनकर हुए फरार

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 04:24 PM (IST)

UP Police News: यूपी के सुल्तानपुर से पुलिस की पिटाई का एक मामला सामने आया है। यहां पर वारंटी को पकड़ने गए एसआई और उसके साथी पर आरोपी और उसके घरवालों ने हमला कर दिया। उन्होंने जमकर दोनों पुलिस कर्मचारियों को पीटा। इससे उन्हें काफी चोटें आ गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने एसआई की सर्विस रिवाल्वर छीनी और फिर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी। 

जानिए मामला 
बता दें कि यह पूरा मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा डोभियारा गांव का है। यहां अयोध्या के कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक अकील और भानु प्रताप जानलेवा हमले के प्रयास से जुड़े मामले में वारंटी दशरथ सिंह को पकड़ने पहुंचे थे। दोनों लोग सिविल ड्रेस में थे। दोनों उसे पकड़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने उल्टा उन पर ही हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों उप निरीक्षकों को जमकर पीटा। एसआई अकील की सर्विस रिवाल्वर छीनकर भाग निकले। इस पिटाई के दौरान वह दोनों घायल हो गए। 

चार थानों की पुलिस तलाश में जुटी
इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अकील और भानु प्रताप ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। कुमारगंज, इनायतनगर, हलियापुर व बल्दीराय थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static