मां को भगा ले गया शख्स तो खौला बेटों का खून, युवक को गोलियों से भूना

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 06:36 PM (IST)

बरेली: यूपी के बरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां को भगाकर ले गए एक युवक को बेटों ने गोलियों से भून दिया। वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोली लगने के बाद युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बीबियापुर रहने वाले विकास शनिवार सुबह अपने गांव से कुछ दूर बाग में मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान किसी ने गोली मार दी। विकास का आरोप है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका का बेटा है। विकास का भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले तक दोनों लिव इन में रहते थे। बाद में वह अपने पति के पास वापस चली गई। विवाहिता की प्रेम कहानी से उसके दो बेटे और पति विकास से रंजिश मानने लगे। आरोप है कि इसी खुन्नस में उसकी प्रेमिका के बेटे ने गोली मार दी।

इस बारे में सीबी गंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घायल विकास को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है और जांच के बाद सही स्थिति साफ हो पाएगी। घायल युवक ने अपनी प्रेमिका के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया है और अभी तक लिखित कोई शिकायत नहीं मिली है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static