उल्टा तिरंगा बांट रहे भाजपा नेताओं पर सपा ने कसा तंज, कहा- ''करना तिरंगे का अपमान, बना भाजपा की पहचान''
punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 05:57 PM (IST)

इटावाः स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा तहत भाजपा के नेता घर-घर जा कर राष्ट्रीय ध्वज लोगों को सौंप रहे हैं। इसी अभियान के चलते यूपी के इटावा से एक मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा नेता लोगों के घर जा कर उन्हें उल्टा तिरंगा देते हुए तस्वीरें खीच रहे हैं। जब ऐसे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विपक्षी नेताओं ने इस पर तंज कसने शुरु कर दिए।
करना तिरंगे का अपमान,
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 11, 2022
बना भाजपा की पहचान।
इटावा में भाजपा नेता हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर कर रहे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शर्मनाक।
राष्ट्रवाद को चुनावी मुद्दा बनाने वाले भाजपाइयों को तिरंगा सीधा पकड़ना नहीं आता। pic.twitter.com/lODGFvnPv5
बता दें कि इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘करना तिरंगे का अपमान, बना भाजपा की पहचान। इटावा में भाजपा नेता हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर कर रहे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शर्मनाक। राष्ट्रवाद को चुनावी मुद्दा बनाने वाले भाजपाइयों को तिरंगा सीधा पकड़ना नहीं आता।
जब भीतर से तिरंगे का ना हो सम्मान तो भला कैसे सीधा पकड़ें!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 12, 2022
लखीमपुर में भाजपा विधायक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं, शर्मनाक!
दिखावे के लिए झंडा अभियान चलाने वाले भाजपाई नेता रोज़ "तिरंगे" को कर रहे अपमानित।
झूठी पार्टी का झूठा राष्ट्रवाद! pic.twitter.com/pSn4Kp3pLk
उन्होंने लिखा ‘जब भीतर से तिरंगे का ना हो सम्मान तो भला कैसे सीधा पकड़ें। लखीमपुर में भाजपा विधायक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं, शर्मनाक! दिखावे के लिए झंडा अभियान चलाने वाले भाजपाई नेता रोज “तिरंगे” को कर रहे अपमानित। झूठी पार्टी का झूठा राष्ट्रवाद।
पैरों पर रख तिरंगे को अपमानित कर रहे भाजपाई!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 12, 2022
चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़ा राष्ट्रीय ध्वज, वो फोटो खिंचाने में मस्त, शर्मनाक!
असल राष्ट्रवाद की शिक्षा ग्रहण करें भाजपा के लोग, देश के सम्मान के साथ ना हो समझौता।
प्रतिदिन खुल रही झूठे देश प्रेमियों की पोल। pic.twitter.com/dZJHNfPRa5
वहीं चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़े राष्ट्रीय ध्वज को लेकर समाजवादी पार्टी ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया है। सपा ने लिखा, पैरों पर रख तिरंगे को अपमानित कर रहे भाजपाई! चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़ा राष्ट्रीय ध्वज, वो फोटो खिंचवाने में मस्त, शर्मनाक!असल राष्ट्रवाद की शिक्षा ग्रहण करें भाजपा के लोग, देश के सम्मान के साथ ना हो समझौता। प्रतिदिन खुल रही झूठे देश प्रेमियों की पोल।