ओवैसी के बयान पर वी के सिंह ने कसा तंज, कहा- साहब आप खेती नहीं करते तो किसानों का दुख दर्द क्या समझेंगे

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 02:08 PM (IST)

बस्ती: पूर्व थल सेनाध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने दावा किया कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और उनके दुख दर्द को समझती है। जनरल सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है जिसने किसानों के हित में हमेशा काम किया है। अगर किसी सरकार ने किसानों को खुशहाली देखने का काम किया है तो वह भाजपा सरकार ने किया है। किसान सम्मान निधि,यूरिया को नीम कोटिंड, मृदा परीक्षण के जरिए खेती की पैदावार बढ़ाने के उपाय के प्रयास सिर्फ भाजपा ने किये हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिये थे, विशेषकर छोटे किसानों के लिए थे। शायद राजनीति इसके ऊपर अधिक हुई। आज तक किसी सरकार ने ऐसे कानून वापस नहीं लिया यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है उन्होंने कहा कि ठीक है अगर आप इसका कानून को और फायदा नहीं समझ रहे हैं तो हम इसे वापस ले रहे हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सीएए की वापसी पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा ‘‘ ओवैसी साहब खेती नहीं करते, जो खेती नहीं करता वह खेती समझता भी नहीं है पहले वह खेती का काम करें फिर वह किसानों के दुख दर्द को समझें।''

उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के बलबूते उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार की विकास कार्य को समझ रही है और यह भी जानती है की उनके दुख दर्द को भाजपा सरकार ही समझ सकती है जितना काम भाजपा सरकार में हुआ है उतना काम आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static