पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत में नहीं हो रही सुधार, फेफड़ा समेत शरीर के कई अंग नहीं कर रहे ठीक तरह से काम

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 06:50 PM (IST)

लखनऊः पिछली चार जुलाई से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है। गुरुवार दोपहर को डॉक्टर्स ने बताया कि सिंह का फेफड़ा, दिल, गुर्दा, लिवर, दिमाग और अन्य अंग ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। लिहाजा उन्हें बुधवार की रात वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।

वह कल अपने से ऑक्‍सीजन नहीं ले पा रहे थे। मंगलवार की रात उनके फेफड़ों को ऑक्सीजन न मिलने पर डॉक्टरों ने उनके गले में ट्यूब (मैकेनिकल वेंटिलेशन) डाल कर ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद बुधवार की रात उनकी स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया।

इस बाबत हॉस्पिटल के डायरेक्‍टर डॉक्टर आरके धीमन ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर ले लिया गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री के इलाज में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गुरूवार की सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा लिया है। डॉक्‍टरों ने उनकी हालत अत्‍यंत नाजुक बताई है। 12 विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कल्‍याण सिंह के इलाज में जुटी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static