एक महिला का शव नग्न हालत में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने रेप के बाद हत्या की जताई आशंका

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 12:47 PM (IST)

शामलीः यूपी के शामली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव से नग्न हालत में एक महिला का शव बरामद हुआ। दरअसल महिला कल दोपहर को घर से चारा लेने के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। वहीं,परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबडौत का है। जहां गीता (पत्नी विनोद) कल दोपहर के समय पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसके बाद जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन, गीता कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और परिजन दोनों महिला की तलाश में जुट गए। इसी दौरान सुबह के करीब 7:00 बजे मृतक महिला का शव लहरी चौधरी के खेत में मिला। शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

वहीं, परिजनों का कहना है कि पशुओं के चारे के लिए ही गांव के चार युवक घर से  गीता को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से गीता वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने देर रात 10:00 बजे कोतवाली में चारों के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी कड़ी में सुबह लहरी चौधरी के खेत में गीता का शव बरामद हुआ है।

इस मामले में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह महिला कल दोपहर से लापता थी, जिसमें पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, आज सुबह उसका शव बरामद हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static