'अबकी बार, भाजपा साफ...' दूसरे चरण के मतदान के बाद Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा जमकर निशाना
punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 12:06 PM (IST)
Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल यानी 26 अप्रैल को मतदान हो गए है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने दावा किया है कि दूसरे चरण के चुनाव ने तस्वीर और साफ कर दी है। अबकी बार, भाजपा साफ हो जाएगी।
भाजपा के मतदाता कम से और कम होते चले गयेः अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ''दूसरे चरण में दिन भर ये एक अजब रूझान देखने को मिला कि हर बूथ पर ‘इंडिया गठबंधन’ के समर्थन में वोट डालने वाले हर समाज और वर्ग के मतदाताओं का आना लगातार बढ़ता गया, वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा के मतदाता कम से और कम होते चले गये।''
दूसरे चरण में दिन भर ये एक अजब रूझान देखने को मिला कि हर बूथ पर ‘इंडिया गठबंधन’ के समर्थन में वोट डालनेवाले हर समाज और वर्ग के मतदाताओं का आना लगातार बढ़ता गया, वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा के मतदाता कम से और कम होते चले गये।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 26, 2024
दरअसल भाजपा के हताश, निराश समर्थकों के बीच भाजपा की…
'भाजपाई नेताओं के उलूल-जुलूल बयानों से भाजपाई शर्मिंदा'
इसी पोस्ट में सपा प्रमुख ने आगे लिखा, ''दरअसल भाजपा के हताश, निराश समर्थकों के बीच भाजपा की ऐतिहासिक हार की पुख़्ता बात बुरी तरह से फैल चुकी है। उनके संगी-साथी भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपाई नेताओं के उलूल-जुलूल बयानों से भाजपाई शर्मिंदा भी हैं और अंदर से नाराज भी। आखिरकार उन्हें भी तो समाज के बीच ही रहना है। राजनीतिक बयानबाज़ी के चक्कर में पड़कर वो अपने और अपने परिवार वालों के सामाजिक संबंधों को समाज के बीच खराब नहीं करना चाहते हैं। वो भी जानते हैं कि सामाजिक सौहार्द में ही सबकी भलाई और तरक्की के अवसर होते हैं। दूसरे चरण ने तस्वीर और साफ़ कर दी है : अबकी बार, भाजपा साफ़!''
यह भी पढ़ेंः आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक; अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगे चुनाव? आज होगा फैसला
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होगी। इस बैठक में अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मंथन होगा और इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता दिल्ली रवाना हो गए है। बता दें कि इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव की चर्चा है। आज बैठक में इस पर फैसला आ सकता है कि इन दोनों सीटों पर यह उम्मीदवार होंगे या नहीं।