उमा शर्मा से बनी थी अक्शा फातिमा: बेदर्दी से हाथ-पैर बांध पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, कमरे में ही दफन की लाश और...

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 02:41 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को दो मासूम बच्चों के सामने ही कमरे में दफना दिया। घर के बारे में जब युवक की मां को पता चला तो शिकायत पुलिस से की। सूचना के बाद पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला?
घटना गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के हाफिजपुर मोहल्ले की है। यहां मोहम्मद वसी नाम के युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी। मोहम्मद वसी ने शादी के बाद उमा का नाम बदलकर अक्शा फातिमा कर दिया था। दोनों के दो मासूम बच्चे भी हुए। अभी 4 दिन पहले जब मोहम्मद वसी की मां अपनी बड़ी बेटी के यहां कानपुर गईं तो इसी बीच मोहम्मद वसी और अक्शा फातिमा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
PunjabKesari
बस फिर क्या था मोहम्मद वसी ने अपने 2 मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी अक्शा फातिमा को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो 2 दिन पहले मोहम्मद वसी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया है और पत्नी गुस्से में कहीं चली गई है। इस पर वसी की मां कानपुर से घर पहुंचीं और बेटे से पूरी जानकारी ली। वसी ने अपनी मां को सच्चाई बता दी कि उसने पत्नी की हत्या कर घर के कमरे में दफना दिया है। इसके बाद वसी की मां ने तुरंत वकील से संपर्क किया।
PunjabKesari
वकील ने आरोपी की मां से कहा कि इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आरोपी की मां ने गोला कोतवाली जाकर बेटे की करतूत पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की मां के साथ पहुंचकर घर के कमरे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में गोला क्षेत्र के सीओ राजेश कुमार ने बताया कि गोला क्षेत्र की आशिया नाम की महिला थाने आई। उसने बताया कि बेटे मोहम्मद वसी ने बहू को करंट लगाकर दहेज के कारण मार दिया है और शव को घर में दफना दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकलवाया गयाष शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्ट्या मौत की वजह करंट लगना प्रतीत होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static