महिला के ब्लैकमेल से परेशान युवक ने लगाई मौत की छलांग, सुसाइड नोट बरामद

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 01:14 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा महिला के ब्लैकमेल से तंग आकर युवक ने नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया।  बताया जा रहा है कि युवक ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा उसके बाद नदी में मौत की छलांग लगा दी। नदी पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बरामद किया। आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला बांदा जिले के शहर कोतवाली के सिविल लाइन का बताया जा रहा है। यहां पर विनोद नाम के युवक ने बीते शाम को अपने घर पर सुसाइड नोट लिखकर  निकला। बाद में उसने  केन नदी के पुल से जाकर छलांग सुसाइड कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मृतक ने सुसाइड नोट में  ब्लैकमेल कर पैसे मांगने आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस ने बताया सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static