सुलतानपुर में बिजली का कहर, सड़क पर टूटकर गिरा 11KV का तार, 2 लोगों की करंट लगने से मौके पर दर्दनाक मौ''त
punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 11:57 AM (IST)
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शनिवार शाम 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। लंभुआ के क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि मृतकों की पहचान सकवा गांव निवासी राधेश्याम यादव (55) और गुरु प्रसाद गुप्ता (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : AIDS से गई 35 साल की इस हसीना की जान, आखिरी समय में पाई-पाई को हुई मोहताज
UP Desk : हॉलीवुड अभिनेत्री डेवे चेस (Daveigh Chase), जिन्होंने हॉरर फिल्म The Ring में समारा मॉर्गन और डिज्नी की Lilo & Stitch में लिलो को अपनी आवाज देकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी, उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने आ गई है। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के अनुसार, 16 जून 2026 को 35 वर्ष की उम्र में उनका निधन एड्स (AIDS) के कारण हुआ। रिपोर्ट में उनकी मौत को प्राकृतिक (Natural) बताया गया है... पढ़ें पूरी खबर...

