आग की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत, गंभीर रूप से झुलसीं मां

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 11:07 AM (IST)

सुलतानपुर: सुलतानपुर जिले के एक गांव में स्थित घर में आग लग जाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा हुआ सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने से हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और आग पर काबू पाया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मां की हालत गंभीर 
पुलिस के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सोनवरसा गांव में हरीश वर्मा के घर में रविवार रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। इस हादसे में हरीश की दो वर्षीय बेटी पूनम की आग में झुलसकर मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गीता (35) बुरी तरह झुलस गयीं। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी गीता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही पुलिस 
पुलिस ने बताया कि हरीश वर्मा के अन्य तीन बच्चों को बचा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। बल्दीराय के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static