चक्की की छत पर आकाश से गिरा अनोखा गोला, देखने वालों की जुटी भीड़

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 05:18 PM (IST)

बुलंदशहर: शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल में चल रही चक्की की छत पर आकाश से अचानक एक बहुत बड़ा बर्फ का गोला गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस क्षेत्र में पहली बार ऐसी घटना को देखकर गांव वाले हैरान थे, तभी मौक पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

PunjabKesari

बता दें कि बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चीखल में चलती चक्की की छत पर अचानक अाकाश से एक बड़ा बर्फ का गोला गिरा। गोला इतना बड़ा और रफ्तार से गिरा की गाटर पटिया के लेंटर को तोड़ती हुई चक्की के अंदर घुस गया।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोले के गिरने की आवाज़  इस प्रकार थी, मानों ट्रांसफार्मर फटा गया हो। घटना के बाद चक्की के अंदर धुआंधार हो गया। पहली बार इस प्रकार की घटना को देखकर पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। तभी मौके पर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पुलिस का भी जमघट लगा गया। पुलिस ने चक्की के मालिक शिव कुमार से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए घटना की पूरी जांच की।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static