अनोखी शव यात्रा: बैड़ बाजों के साथ शव यात्रा निकाल कर 125 साल की वृद्धा को किया अलविदा
punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 11:07 AM (IST)
झांसीः यूपी के झांसी जिले से अनोखा मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार रात को 125 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने शव को लेकर डीजे लगाकर धूमधाम से यात्रा निकाली। वही नाचते हुए मुक्तिधाम पहुंचे जहां उनहोने उनका अंतिम संस्कार किया। ऐसे में चारों तरफ ही इसी बात के चर्चे हो रहे है।
बता दें कि मामला झांसी जिले के सीपरी बाजार क्षेत्र का है। जहां के निवासी पवन तोमर ने अपनी दादी की शव यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली। वही पवन ने बताया कि उनकी दादी 125 की उमर पूरी कर गुजरी है। इसके चलते उन्होंने खुशी से उनकी शव यात्रा निकाली है। उन्होंने पूरे 5 किलोमीटर तक शव के साथ नाचते हुए यात्रा निकाली। जिसके बाद उन्होंने गमगीन महौल में उनका अंतिम सस्कार किया।