मुजफ्फरनगर में लेंटर उठाने के दौरान बड़ा हादसा, 20 से 25 लोगों के मलबे में होने की आशंका,1 शव को पुलिस ने निकाला

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 08:17 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिल्डिंग गिरने से 20 मजदूर मलबे में दब गए। घटना पर लोगों ने चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक पुलिस ने 12 लोगों को निकाल लिया है जबकि एक मजदूर की हादसे मौत हो गई है। वहीं घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत बचाव के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

जिला अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के तालडा गांव में दो मंजिला बारह दुकानों को जैक लगाकर ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान लिंटर गिर गया। जिसमें 20 से 25 मजूदूर दब गए।

PunjabKesari
                                  मामले की जानकरी देते जिला अधिकारी 

डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव न्याजूपुर निवासी मजदूर मोहित की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल बताए गए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल की टीम मौजूद हैं। मलबे से निकले मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static