अनोखा गांव?, जहां सिर्फ महिलाएं लगा सकती हैं Holi पर रंग, पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है कैद

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 05:48 PM (IST)

Hamirpur: देश में रंगों का त्योहार होली अलग-अलग तरह से मनाया जाता है...बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस त्यौहार को उत्साह से मनाते हैं...भारत में एक जगह ऐसी है जहां सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती है...औरतों के अलावा मर्दों और बच्चों तक को होली खेलने की इजाजत नहीं है...।

जी हा बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में स्थित कुड़ौरा गांव में महिलाओं की अनोखी होली सबसे प्रसिद्ध है…इस होली में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होता है…यहां महिलाएं होली का आनंद उठाती हैं और गांव की सभी महिलाएं मिलकर इसे बड़ी धूमधाम से मनाती हैं… महिलाओं की अनोखी होली सबसे प्रसिद्ध है...यहां कुल आबादी करीब 5 हजार से ज्यादा है...पर पुरुषों के होली खेलने पर रोक है....सिर्फ महिलाओं की टोली ही होली पर ठुमके लगाती है...महिलाएं और लड़कियां सुबह के वक्त ढोल-नगाड़ों के साथ निकलती हैं और घर-घर जाकर फाग गाती हैं...यह परंपरा करीब 500 साल पुरानी है...इस दिन महिलाएं पूरी तरह आजाद रहती हैं...यहां तक कि गांव के बुजुर्गों के सामने हमेशा पर्दे में रहने वाली बहुएं भी होली के दिन किसी से घूंघट नहीं करतीं... बल्कि पुरुषों को घरों में कैद कर होली में धमाल करती हैं...अगर गांव का कोई पुरुष गलती से भी महिलाओं के बीच पहुंच जाता है तो कभी-कभार पिटाई भी हो जाती है...कई बार उसे लहंगा-चोली पहनाकर गांव का दौरा कराया जाता है...।

बता दें कि यहां पर होली की सभी रस्मों को निभाते हुए होली के त्यौहार को मनाना शुरू किया जाता है...इस गांव महिलाओं की टोली नाच गाने के साथ गांव के हर छोटे बड़े मंदिर में जाती है और सभी पुरुष खेतों पर चले जाते हैं...ताकि गांव की महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो...।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static