भैंस चराने गांव से बाहर गई युवती के साथ अज्ञात बाइक सवार युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जम कर मारा... आरोपी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 05:01 PM (IST)

 बस्ती (विवेक श्रीवास्तव) : जिले में सोमवार की शाम को एक लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक 20 वर्षीय युवती भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में लड़की जब घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। लड़की की हालत को देखते हुए परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

लड़की को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दे कि सोमवार की शाम युवती भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवक ने भैंस चरा रही युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने जब इस का विरोध किया तो युवक ने उस को जम कर मारा जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। वह किसी तरह से अपनी जान बचा कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। लड़की की हालत को देखते हुए परिजनों ने सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने लड़की को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लड़की को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, अब उस की स्थिति सामान्य है।

PunjabKesari

जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा आरोपी

इस मामले को लेकर जब मीडिया ने बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव से पूछा तो उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को लड़की भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। जहां अज्ञात बाइक सवार ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही मारपीट भी किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static