उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बोले- चुनाव लडूंगा तो केवल उन्नाव से नहीं तो हरिद्वार में विश्राम करूंगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 05:06 PM (IST)

उन्नाव (विशाल चौहान) : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से BJP सांसद व फायर ब्रांड हिंदू नेता साक्षी महाराज ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं चुनाव लडूंगा तो केवल उन्नाव से लडूंगा नहीं तो हरिद्वार में विश्राम करूंगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी महाराज ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले वह 2019 के आम चुनावों में अपना टिकट काटे जाने की खबर पर तत्कालीन BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उनका टिकट काटा गया तो अंजाम बुरा होगा। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें फिर से टिकट दे दिया था।  

PunjabKesari

यथा दृष्टि तथा सृष्टि
पत्रकारों को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि आज BJP के शासन की प्रशंसा सारा विश्व करता है। सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास। सबका प्रयास इतना बढ़िया तो कभी नहीं था जितना बढ़िया आज है। सभी लोगों के सोचने की विचार करने की दृष्टि अलग-अलग होती है। यथा दृष्टि तथा सृष्टि, व्यक्ति की जैसे दृष्टि होती है वैसे सृष्टि होती है। हर एक व्यक्ति अपनी आंख से देखता है लेकिन जिसने हरा चश्मा लगा रखा है तो उसे सब कुछ हरा ही दिखाई देता है।

PunjabKesari

फारुख अब्दुल्ला व राहुल गांधी एक ही परिवार के
वहीं पत्रकारों ने जब साक्षी महाराज से फारुख अब्दुल्ला की राहुल गांधी की तुलना शंकराचार्य से करने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि दोनों एक ही परिवार के हैं। एक दूसरे की प्रशंसा करना उनके स्वभाव में है और दोनों परिवार ने ही इस देश को बर्बाद करके रखा है। वहीं साक्षी महराज ने ये भी दावा किया कि राहुल गांधी शीर्षासन भी लगाएं तब भी कांग्रेस को कोई संजीवनी नहीं दे सकता हैं। 2024 के चुनाव में 350 सीटें लेकर मोदी भारी बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में 80 के 80 सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली है।

PunjabKesari

अधिकांश मुस्लिम राष्ट्रों में बुर्के पर बैन
वहीं साक्षी महाराज ने अलीगढ़ के पूर्व सपा विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान के बुर्के पर पाबंदी लगाने वालो को नंगा करके घुमाने वाले बयान पर कहा की अधिकांश मुस्लिम राष्ट्रों में बुर्के पर बैन हैं। उन राष्ट्रों को ये कुचलवाए हिंदुस्तान में ऐसी हिमाकत न करें नहीं तो बाबा का बुलडोजर तैयार रखा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static