UP: मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में अश्वमेध यज्ञ शुरू

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 10:00 AM (IST)

अयोध्या: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्मसभा के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अश्वमेध यज्ञ शुरू हो गया है। महाराष्ट्र से आए अश्वमेध के आयोजनकर्ता स्वामी आनंद दास महाराज ने बताया कि 4 दिसम्बर तक चलने वाले यज्ञ में प्रथम दिवस ब्राह्मण एवं पंचाग पूजा विधि-विधान से सम्पन्न की गई।

जानकारी मुताबिक रविवार प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्रोच्चारण हुआ, जिसमें शाम 3 से 5 बजे तक रामकथा का आयोजन किया गया। 3 दिसम्बर को भी यही कार्यक्रम आयोजित होगा। 4 दिसम्बर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static