UP Assembly election 2022: CM पद की दावेदार होंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने कहा- उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है जनता

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 12:16 PM (IST)

रायपुर/लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी प्रदेश में बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश की कमान संभालने व सीएम पद की दावेदारी के लिए जनता जनार्दन को लुभावने वादों व कई पूरातन मुद्दो को फिर से उखाड़ने में सभी दलें लग गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी। जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

तिवारी ने कहा प्रियंका गांधी की नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2022 लड़ा जाएगा। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी या अन्य किसी दल से अभी कोई गठजोड़ की बात नहीं चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static