UP: पत्नी से अवैध संबंध की भनक लगते ही बॉस ने रचा रिकवरी एजेंट का मर्डर प्लान; शराब पिलाकर लोहे के सब्बल से किये थे वार... पुलिस ने साथी के साथ दबोचा

punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 12:37 AM (IST)

Lucknow News: राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में रिकवरी एजेंट कुणाल शुक्ला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में दो आरोपियों विवेक सिंह (34) और वसीम अली खान (35) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुणाल शुक्ला का बॉस विवेक सिंह की पत्नी से अवैध संबंध था। साथ ही दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इन कारणों से विवेक ने अपने पुराने कर्मचारी और करीबी वसीम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

शराब पिलाकर सुलाया, फिर सब्बल से सिर कुचला
8 सितंबर की रात को विवेक ने पहले कुणाल को शराब पिलाकर नशे में धुत किया और फिर वसीम को फोन कर बुलाया। जब कुणाल सो गया, तो वसीम ने लोहे के सब्बल से उसके चेहरे पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वसीम ने कपड़े धोकर छिपा दिए, कुणाल का मोबाइल नाले में फेंक दिया और सब्बल को भी पास की बाउंड्री के पार फेंक कर भाग निकला।

मकान दिलाने का लालच बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में वसीम ने बताया कि विवेक ने उसे मकान बनवाने का प्रलोभन देकर इस हत्या में शामिल किया था। विवेक पहले भी 2012 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग छह महीने बाद रिहा हुआ था।

मजबूत साक्ष्य: सब्बल, कपड़े और मोबाइल की रिकवरी
पुलिस ने वसीम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े, और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं। ये सभी साक्ष्य जांच में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

आरोपियों के कबूलनामे से साफ हुई साजिश की परतें
वसीम और विवेक दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। विवेक ने बताया कि कुणाल की वजह से उसकी पारिवारिक और सामाजिक बदनामी हो रही थी। कई बार समझाने पर भी जब कुणाल नहीं माना तो उसने हत्या की साजिश रच डाली।




 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static