UP Cabinet expansion: ओम प्रकाश राजभर- दारा समेत 4 मंत्रियों ने लिया शपथ, CM योगी ने नए साथियों को दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 05:18 PM (IST)

UP Cabinet Expansion: पिछले कई महीनों से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही थीं। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। क्योंकि आज यानि मंगलवार को इन चार विधायकों को मंत्री पद का शपथ दिलाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है। 

PunjabKesari

ये 4 विधायक बनें मंत्री...

1. ओम प्रकाश राजभर- सुभासपा
2. अनिल कुमार- RLD
3. दारा सिंह चौहान- BJP
4. सुनील शर्मा- BJP

जानिए कौन हैं रालोद विधायक अनिल कुमार 

- मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी सीट से मौजूदा विधायक
- जाट का राजनीतिक असर मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी में पाया जाता है
- यूपी की आबादी का लगभग 5 %
-पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) के कुल वोटों में करीब 17 %
-18 लोकसभा सीटों पर जाट वोट बैंक असर
-खासा असर - मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ
- कुछ प्रभाव रहा है- बिजनौर, हापुड़, आगरा, हाथरस, गाजियाबाद, अमरोहा, सहारनपुर
 

सीएम योगी ने नए मंत्रियों को दी बधाई

PunjabKesari

मंत्रिमंडल में रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा-
योगी सरकार ने मंत्रिमंडल में रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, मैं उसे पूरा करूंगा।

- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 4 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। अब यूपी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

सपथ लेते हुए दारा सिंह चौहान
PunjabKesari

सपथ लेते हुए राजभर
PunjabKesari

अनिल कुमार शपथ लेते हुए 
PunjabKesari



सुनिल शर्मा शपथ लेते हुए 

PunjabKesari

कौन हैं भाजपा के सुनील शर्मा?
साहिबाबाद में बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा सबसे बड़े अंतर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं। साहिबाबाद में इस बार सपा और भाजपा के बीच की टक्कर थी। सपा से अमरपाल शर्मा मैदान में उतरे थे। सुनील कुमार शर्मा ने अमरपाल शर्मा को 214,286 सीटों से हराया है। अमरपाल शर्मा को 107,759 वोट मिले तो वहीं सुनील कुमार शर्मा को 322,045 मिले। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static