यूपीः मनोज सिन्हा को छोड़कर बाकी सभी केेंद्रीय मंत्रियाें ने दर्ज की बड़ी जीत

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 02:52 PM (IST)

 

गाजीपुरः गाजीपुर संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के मनोज सिन्हा को एक लाख 19 हजार 392 मतों से पराजित किया। यह सीट बसपा ने भाजपा से छीनी। उत्तर प्रदेश में संपन्न हुये लोकसभा चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट पर 14 उम्मीवारों में से केवल पांच प्रत्याशी नोटा सेे अधिक मत पाने में सफल रहे।

गाजीपुर संसदीय सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), समाजवादी पार्टी(सपा)- बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी माले, सुभासपा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत कुछ अन्य क्षेत्रीय दल के साथ निर्दल भी चुनाव मैदान में शामिल थे। गाजीपुर संसदीय सीट पर हुये चुनाव मेें बड़ी सख्या में लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न सीटों से चुनाव लड़े बाकी सभी केन्द्रीय मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे। प्रदेश से कुल नौ केन्द्रीय मंत्री चुनाव लड़े थे, जिनमें से 8 के सिर जीत का सेहरा बंधा।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static