यूपीः आज से सड़कों पर उतरेंगे किसान, कहा- चाहे तो इस्लामाबाद भेज दे सरकार

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 08:30 AM (IST)

लखनऊः  कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान शुक्रवार से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे। इस बार किसान आर-पार किये बिना वापस घर पर नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी के किसान देश के किसानों के साथ है। किसानों का दुर्भाग्य है कि वह विरोध जताने दिल्ली नहीं जा सकते। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानो पर ठंड के मौसम में वाटर केनन को इस्तेमाल दुखद है। उन्होंने कहा कि देश का किसान दिल्ली नहीं जा सकता तो सरकार इस्लामाबाद भेज दे। अगर प्रधानमंत्री कहते हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा तो कानून क्यों नहीं बनाते। किसानों को अगर यह कानून मंजूर नहीं है तो सरकार इससे जबरन क्यों थोपना चाहती है। उन्होने मांग की कि केन्द्र इस कानून को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाये।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static