UP: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास की तबीयत में सुधार, CM योगी ने फोन पर जाना हाल

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 04:55 PM (IST)

अयोध्या: मेदान्ता अस्पताल में भर्ती अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास की तबीयत में अब पहले से सुधार है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। शिष्य राजू दास ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल प्रबंधन को दो बार कॉल कर संत रामदास की तबीयत के बारे में हालचाल लिया है। सीएम योगी जब भी अयोध्या आते हैं तो हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद महंत संत राम से जरूर मिलते हैं। महंत संतराम दास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी राजू दास के गुरु है।

दरअसल, तबियत बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संत रामदास को मेदांता अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट किया गया है। बीते तीन दिनों से महंत लो ब्ल्ड शुगर और खून की कमी से जूझ रहे रहे थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को महंत की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के शहीद पथ स्थित मेदांता लाया गया। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉ. दिलीप दुबे व अन्य डॉक्टर महंत की सेहत की निगरानी कर रहे हैं। भर्ती के बाद खून संबंधी जांचें कराई गईं। जांच में सोडियम की कमी मिली। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद से तबीयत में सुधार है। 75 वर्षीय महंत की तबीयत गुजरे तीन दिनों से खराब थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static