यूपी के मंत्री ने शिवलिंग पर किया अभिषेक...फिर वहीं धो लिया हाथ, VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 02:33 PM (IST)

बाराबंकी: योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मंत्री शिवलिंग के अभिषेक के बाद शिवलिंग में ही हाथ धोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके नाराजगी जताई। लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके नाराजगी जताई है। 
PunjabKesari
दरअसल, प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा करीब सात दिन पहले बाराबंकी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों की फरियाद भी सुनी, लेकिन, इस दौरे के दौरान कुछ ऐसा भी सतीश चंद्र कर गए जो अब लोगों को नागवार गुजर रहा है। दरअसल वह लौटते वक्त क्षेत्र के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहले तो विधि विधान से पूजा अभिषेक किया। बाद में उन्होंने शिवलिंग के बाजू में हाथ धो दिए। सतीश चंद्र शर्मा का मंदिर में शिवलिंग के पास हाथ धोते हुए वीडियो सामे आया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। 

इस पर मंदिर के प्रमुख पुजारी ने कहा है कि उन्होंने शिवलिंग पर हाथ नहीं धोए बल्कि शिवलिंग के बाजू में हाथ धोए हैं, लेकिन, आम जनता इसका भी विरोध कर रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि यह निंदनीय है। लोग उनकी संस्कृति और संस्कार से जोड़कर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर पौराणिक है और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। फिलहाल लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो पर लगातार बवाल बढ़ता ही जा रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static