UP MLC इलेक्शनः भाजपा ने इन जिलों में बनाई बढ़त, शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा को लग सकता है झटका

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 07:15 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए स्नातक शिक्षक चुनाव की मतगणना जारी है। विगत दिनों हुए चुनावों के बाद एमएलसी चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीत परचम लहराते नजर आ रही है। शिक्षक क्षेत्र में भाजपा ने मेरठ, आगरा, लखनऊ व मुरादाबाद में बढ़त बनाई है।

श्रीचंद शर्मा ने बनाई 4300 मतों से बढ़त
बता दें कि चुनाव में इस बार बड़ा परिवर्तन होता भी दिखाई दे रहा है। जहां करीब 40 वर्ष से यानी लगातार आठ बार से विधान परिषद सदस्य रहे मेरठ से ओम प्रकाश शर्मा के किले में इस बार मेरठ शिक्षक क्षेत्र सीट से भारतीय जनता पार्टी के श्रीचंद शर्मा ने सेंध लगाकर 4300 मतों से बढ़त बना ली है। एमए अंग्रेजी के साथ बीएड 87 वर्ष के ओम प्रकाश शर्मा लम्बे समय से शिक्षकों की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि उन्हें इस बार झटका लग सकता है। इसके साथ ही मुरादाबाद लखनऊ में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़त पर हैं। 

लखनऊः BJP के उमेश द्विवेदी निर्दलीय महेन्द्र नाथ से आगे
बता दें कि लखनऊ शिक्षक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने निर्दलीय महेन्द्र नाथ राय से 2000 वोटों से आगे हैं। ऐसे में जरुरी हुआ तो तीन राउंड होंगे, नही तो दो राउंड में ही जीत की घोषणा होगी।

बरेली-मुरादाबादः सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को पछाड़ते दिखे BJP के हरि सिंह ढिल्लो
शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लो ने 4453 मतों की बढ़त ली है। दूसरे पायदान पर सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा हैं। अब दूसरे राउंड की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी मेहंदी हसन को 73 वोट, संजय मिश्रा को 1201 वोट, निर्दलीय अभिषेक द्विवेदी को एक, आशुतोष शर्मा को 23 वोट मिले हैं। पहले राउंट में 430 वोट निरस्त हुए हैं।

गोरखपुर-फैजाबादः अजय सिंह व सपा प्रत्याशी से टक्कर में आगे निकले ध्रुव त्रिपाठी
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटिंग के प्रथम चरण में निवर्तमान एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह व सपा प्रत्याशी में टक्कर चल रही थी। प्रथम वरीयता के 14 हजार मतों की गिनती के बाद ध्रुव त्रिपाठी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह से 102 वोट से आगे हैं।

आगराः  208 वोटों से आगे चल रहे भाजपा के दिनेश वशिष्ठ
आगरा में एमएलसी चुनाव में शिक्षक सीट में भाजपा प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ 208 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिक्षक सीट पर दिनेश चंद वशिष्ठ-भाजपा व हेवेंद्र सिंह-सपा के प्रत्याशी हैं। यहां पर 14 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधान परिषद सदस्य पीछे हैं। आगरा में स्नातक में 29 और शिक्षक में 11 राउंड की मतगणना होगी।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static