UP पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ शुरू किया अभियान, 1111 लोगों के खिलाफ FIR तो 4 आरोपियों पर लगाया NSA

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 06:31 PM (IST)

लखनऊः पिछली 1 मई से उत्तर प्रदेश मे गोवध, गो-तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत UP में गाय की हत्या करने पर एनएसए की कार्रवाई शुरू हो गई है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 14 दिनों में प्रदेश में 1,111 लोगों के खिलाफ 112 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुल 578 आरोपी गिरफ्तार किए गए व 476 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

पीवी रामाशास्त्री ने साफ किया कि गैंग बनाकर गोकशी, गो तस्करी करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। 4 आरोपियों पर एनएसए लगाया भी गया है। जांच में सामने आया है कि कई अपराधी जिला बदल कर गोकशी कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय लगातार प्रदेश में गोवध के मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा है। आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होती रहेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static