UP Politics News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दावा: राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 11:17 AM (IST)

UP Politics News: अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा शीघ्र हो जायेगी। सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। वह 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं।

राहुल को देख कर लगे मोदी-मोदी के नारे, लोगों ने सौंपे आलू
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कुछ लोगों ने गांधी के सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के जयकारे लगाए और साथ ही गांधी को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के ब्यावरा से शाजापुर जिले के रास्ते पर थी। इस दौरान गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एक खुली जीप में सवार थे। जैसे ही ये काफिला रास्ते से गुजरा, सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। इन लोगों को देख कर गांधी गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गांधी को आलू देने की कोशिश की, तो गांधी ने वो आलू उनसे ले लिए और उन्हें धन्यवाद दिया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, जो गांधी को आलू देने ही वहां पहुंचे थे। उनके हाथों में भाजपा के झंडे भी थे। समूची घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को बड़नगर में
कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को बड़नगर में रोड-शो के साथ शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बदनावर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दोपहर भोज के बाद अपरान्ह 3 बजे रतलाम और सैलाना में आम सभा और रोड शो होगा। उसी दिन यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static