सावधान! UP में गर्मी बरपाएगी कहर, लू चलने के हैं आसार

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 09:15 AM (IST)

लखनऊः राजधानी सहित प्रदेश में गर्मी ने आक्रामक रूख अपना लिया है। गर्म हवाओं ने फिर से मौसम का मिजाज गर्म कर दिया है। जिसके चलते प्रदेशवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान के मुताबिक आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू चल सकती है।

मौसस विभाग का अनुमान है कि मौसम आज सूखा रहेगा, सुबह से ही आसमान में तेज धूप निकलेगी। यही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू भी चल सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को बच के रहना होगा। प्रदेश में जिस प्रकार से पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, उसको देखकर यही लग रहा है कि गर्मी का प्रकोप अभी और अधिक पड़ेगा।

वहीं राजधानी में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। दिन में आसमान से आग बरस रही है तो रात में भी गर्म हवा के थपेड़ों से शहरवासी बेहाल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। इलाहाबाद और झांसी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static