आगामी लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाला है: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 04:14 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाला चुनाव बताया। उन्होंने कहा, ''यह संविधान बचाने का चुनाव है। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह आरक्षण बचाने और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। एक समय 'समुद्र मंथन' हुआ था। अब यह 'संविधान मंथन' का समय है। एक तरफ, वे लोग हैं जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, और दूसरी तरफ, वे लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं।''

PunjabKesari
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भव्य स्वागत भी करती है और शानदार विदाई भी देती है। जो लोग 2014 में (सत्ता में) आए थे, वे 2024 में (सत्ता से बाहर) जाने वाले हैं। कभी, 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका। तो, अब इनके भी (स्पष्ट रूप से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए) 10 साल भी पूरे हो गए हैं। एडोल्फ हिटलर दो अगस्त 1934 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का फ्यूहरर था। वह 30 जनवरी 1933 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी के चांसलर रहा।

PunjabKesari
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
सपा प्रमुख ने नवनियुक्त मंत्री ओम प्रकाश राजभर (उनका नाम लिए बिना) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक उन्हें विभाग आवंटित किया जाएगा और प्रमुख सचिव नियुक्त किया जाएगा, तब तक चुनाव हो जायेंगे। यादव ने यह भी दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, देश में लगभग एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अगर सपा सत्ता में आई तो वह एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी देगी। किसानों की मांगें जायज हैं। एमएसपी लागू हो और इसकी कानूनी गारंटी हो, क्योंकि खेती अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर किसान और खेती बर्बाद हो जाएगी तो अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static